IND-A vs PAK-A, Emerging Asia Cup 2023 Final: एमर्जिंग एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान ए के खिलाफ ट्रॉफी पर कब्ज़ा करने उतरेगा भारत ए

अब तक शानदार प्रदर्शन करने वाली भारत ए की टीम अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान ए के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले एमर्जिंग एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी.

साई सुदर्शन और शाहनवाज़ दहानी (Photo Credits: Twitter/@sais_1509 and @ShahnawazDahani)

IND-A vs PAK-A, Emerging Asia Cup 2023 Final: कोलंबो, 22 जुलाई अब तक शानदार प्रदर्शन करने वाली भारत ए की टीम अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान ए के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले एमर्जिंग एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी. भारत और पाकिस्तान के बीच मैचों में किसी को जीत का प्रबल दावेदार कहना मुश्किल होता है लेकिन भारतीय टीम की फॉर्म को देखते हुए उसे इस मैच में जीत का दावेदार माना जा रहा है. यह भी पढ़ें: इमर्जिंग एशिया कप में भारत ए ने बांग्लादेश ए को हराया, फाइनल में पाकिस्तान ए से मुकाबला

भारतीय टीम इस मैच में इसलिए भी बढ़े मनोबल के साथ उतरेगी क्योंकि उसने लीग चरण में पाकिस्तान को हराया था. भारतीय खिलाड़ियों को हालांकि अति आत्मविश्वास से बचना होगा जिसके कारण बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में एक समय टीम मुश्किल में दिख रही थी.

बांग्लादेश के खिलाफ आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम 211 रन पर आउट हो गई थी. बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाजों ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई तथा 18वें ओवर तक उसका स्कोर एक विकेट पर 94 रन था.

इसके बाद भारतीय स्पिनरों निशांत सिंधू और मानव सुतार ने शानदार गेंदबाजी करके बांग्लादेश को 160 रन पर आउट कर दिया। भारत की इस जीत में कप्तान यश धुल की 66 रन की महत्वपूर्ण पारी तथा शानदार क्षेत्ररक्षण का भी अहम योगदान रहा.

भारत के अधिकतर खिलाड़ियों ने अभी तक योगदान दिया है और वह पाकिस्तान के खिलाफ अपने इस प्रदर्शन को जारी रखने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.

भारतीय टीम को हालांकि पाकिस्तान को किसी भी तरह से कम करके नहीं आंकना चाहिए क्योंकि उसकी टीम में कई ऐसे खिलाड़ी है जिन्हें अंतरराष्ट्रीय मैच और पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने का अनुभव है.

ऑल राउंडर मोहम्मद वसीम, कप्तान मोहम्मद हारिस, सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान और तेज गेंदबाज अरशद इकबाल को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का अनुभव है जबकि अमाद बट और ओमार युसूफ पाकिस्तान सुपर लीग में अपनी योग्यता साबित कर चुके हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): मुंबई इंडियंस से हराकर चौथे पायदान पर पहुंची पंजाब किंग्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त, तिलक वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट