जरुरी जानकारी | एमक्योर फार्मा के आईपीओ को निर्गम के अंतिम दिन 67.87 गुना अभिदान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निवेश कंपनी बेन कैपिटल समर्थित एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन शुक्रवार को 67.87 गुना अभिदान प्राप्त हुआ।
नयी दिल्ली, पांच जुलाई निवेश कंपनी बेन कैपिटल समर्थित एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन शुक्रवार को 67.87 गुना अभिदान प्राप्त हुआ।
एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आरंभिक शेयर बिक्री में 1,37,03,538 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 92,99,97,390 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।
पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को 195.83 गुना अभिदान मिला वहीं गैर-संस्थागत निवेशकों के खंड को 48.32 गुना अभिदान प्राप्त हुआ। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के लिए 7.21 गुना अभिदान मिला।
एमक्योर ने आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 960-1,008 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
इस सार्वजनिक निर्गम के तहत 800 करोड़ रुपये मूल्य के नए इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। इसमें प्रवर्तकों व मौजूदा शेयरधारकों ने ऊपरी मूल्य दायरे से 1,152 करोड़ रुपये के 1.14 करोड़ इक्विटी शेयर बिक्री पेशकश (ओएफएस) के अंतर्गत रखा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)