देश की खबरें | विभिन्न जिला कलेक्ट्रेट में बम होने की धमकी से जुड़े ईमेल झूठे साबित हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के चार जिला कलेक्ट्रेट कार्यालयों में बम रखे जाने का दावा करने वाले ई-मेल के बाद मंगलवार को आननफानन में सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया, लेकिन इमारतों को खाली कराने और गहन तलाशी के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। अधिकारियों ने कहा कि भेजे गए धमकी भरे ईमेल झूठे साबित हुए।

लखनऊ, 15 अप्रैल उत्तर प्रदेश के चार जिला कलेक्ट्रेट कार्यालयों में बम रखे जाने का दावा करने वाले ई-मेल के बाद मंगलवार को आननफानन में सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया, लेकिन इमारतों को खाली कराने और गहन तलाशी के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। अधिकारियों ने कहा कि भेजे गए धमकी भरे ईमेल झूठे साबित हुए।

अधिकारी ईमेल के स्रोत का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं।

चार जिलों- फिरोजाबाद, अलीगढ़, बाराबंकी और चंदौली जिला प्रशासन को ये ईमेल भेजे गए थे जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों, बम निरोधक दस्ते तैनात किए गए और कलेक्ट्रेट परिसरों को खाली कराया गया।

अधिकारियों ने पुष्टि की कि गहन छानबीन के बाद ये दावे झूठे पाए गए। सभी भवनों को खाली कराने के बाद गहनता से जांच की गई।

अलीगढ़ में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “ईमेल मिलने के तुरंत बाद सुरक्षा बल जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंच गए और परिसर को खाली कराया जिसके बाद पूरे परिसर की गहनता से जांच की गई जहां कोई संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई। धमकी भरा ईमेल सीधे अलीगढ़ जिला मजिस्ट्रेट की आधिकारिक ईमेल आईडी पर आई थी।”

बाराबंकी में जिला मजिस्ट्रेट शशांक त्रिपाठी ने कहा, “आज हमे एक धमकी भरा ईमेल मिला जिसमें दावा किया गया कि कलेक्ट्रेट परिसर में आरडीएक्स जैसे विस्फोटक लगाए गए हैं। हमने पुलिस अधीक्षक को इसकी सूचना दी जिसने बम निरोधक दस्ते को लगाया और पूरे परिसर की गहनता से जांच कराई। अभी तक कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई।”

चंदौली में जिला मजिस्ट्रेट निखिल टीकाराम फंडे ने कहा कि गोपाल स्वामी नाम से एक व्यक्ति ने ईमेल भेजकर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इसी तरह, फिरोजाबाद में भी इसी तरह का ईमेल आया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

भारत ने चीनी के निर्यात पर लगाई रोक: सितंबर 2026 तक निर्यात रहेगा 'प्रतिबंधित', घरेलू आपूर्ति और महंगाई को बताया कारण

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड