एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | एलेनबेरी इंडस्ट्रियल गैसेज का शेयर अपने निर्गम मूल्य से 23 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एलेनबेरी इंडस्ट्रियल गैसेज लिमिटेड का शेयर अपने निर्गम मूल्य 400 रुपये से 23 प्रतिशत की बढ़त के साथ मंगलवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

जरुरी जानकारी | एलेनबेरी इंडस्ट्रियल गैसेज का शेयर अपने निर्गम मूल्य से 23 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध

नयी दिल्ली, एक जुलाई एलेनबेरी इंडस्ट्रियल गैसेज लिमिटेड का शेयर अपने निर्गम मूल्य 400 रुपये से 23 प्रतिशत की बढ़त के साथ मंगलवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई पर कंपनी का शेयर अपने निर्गम मूल्य से 23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 492 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह 35.3 प्रतिशत चढ़कर 541.20 रुपये पर पहुंच गया।

एनएसई पर शेयर ने निर्गम मूल्य से 21.5 प्रतिशत चढ़कर 486 रुपये पर शुरुआत की।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 7,603.48 करोड़ रुपये रहा।

एलेनबेरी इंडस्ट्रियल गैसेज लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन गत बृहस्पतिवार को 22.19 गुना अभिदान मिला था।

आईपीओ 400 करोड़ रुपये के नए शेयर और 452.53 करोड़ रुपये के 1.13 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है। इस तरह निर्गम का कुल आकार 852.53 करोड़ रुपये है। इसके लिए 380-400 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया था।

एलेनबेरी औद्योगिक गैस, सूखी बर्फ, सिंथेटिक हवा, अग्निशमन गैस, मेडिकल ऑक्सीजन, तरल पेट्रोलियम गैस, वेल्डिंग मिश्रण और विशेष गैस का विनिर्माण एवं आपूर्ति करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).