देश की खबरें | समूह से बिछड़े हाथी ने लोहरदगा में चार लोगों को कुचलकर मार डाला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के लोहरदगा जिले में पिछले 24 घंटों में दो अलग-अलग घटनाओं में हाथी के हमले में एक बुजुर्ग समेत चार लोगों की मौत हो गयी । वन विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।
लोहरदगा, 20 फरवरी झारखंड के लोहरदगा जिले में पिछले 24 घंटों में दो अलग-अलग घटनाओं में हाथी के हमले में एक बुजुर्ग समेत चार लोगों की मौत हो गयी । वन विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।
अधिकारी ने बताया कि हाथी के हमले में तीन लोगों की मौत सोमवार को हुयी जबकि एक महिला की मौत रविवार को हुयी ।
लोहरदगा के मंडल वन अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि हाथी के हमले में सोमवार को तीन लोगों की मौत हो गयी जिनकी पहचान लालमन महतो (60), नेहा कुमारी (18) एवं झालो उरांव (27) के तौर पर की गयी है ।
कुमार ने बताया कि हाथी अपने झुंड से निकलने के बाद जिले के गांव में घुस गया और सुबह नित्यक्रिया के लिये निकले लोगों पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गयी ।
उन्होंने बताया कि हाथी फिलहाल झाड़ियों में छिपा है और उसे काबू करने का प्रयास किया जा रहा है ।
अधिकारी ने बताया कि इससे पहले रविवार की शाम भी पास के कुडू इलाके में एक हाथी ने 50 वर्षीया एक महिला को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गयी थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)