एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | एनटीपीसी समूह का बिजली उत्पादन बीते वित्त वर्ष चार प्रतिशत बढ़कर 438.6 अरब यूनिट पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनटीपीसी समूह का बिजली उत्पादन 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष में 3.88 प्रतिशत बढ़कर 438.6 अरब यूनिट पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | एनटीपीसी समूह का बिजली उत्पादन बीते वित्त वर्ष चार प्रतिशत बढ़कर 438.6 अरब यूनिट पर

नयी दिल्ली, एक अप्रैल सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनटीपीसी समूह का बिजली उत्पादन 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष में 3.88 प्रतिशत बढ़कर 438.6 अरब यूनिट पर पहुंच गया।

इससे पिछले, वित्त वर्ष 2023-24 में समूह का बिजली उत्पादन 422.2 अरब यूनिट रहा था।

कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान समूह ने कुल 3,972 मेगावाट की क्षमता जोड़ी। इसके साथ इसकी स्थापित क्षमता करीब 80 गीगावाट (एक गीगावाट बराबर 1,000 मेगावाट) हो गई है।

एनटीपीसी समूह ने एक बयान में कहा कि 80 गीगावाट की परिचालन क्षमता के अलावा 32 गीगावाट क्षमता निर्माणाधीन है। इसमें 15 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता है।

कंपनी का लक्ष्य 2032 तक 60 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करना है।

बिजली मंत्रालय के तहत आने वाली एनटीपीसी देश की सबसे बड़ी एकीकृत बिजली कंपनी है। यह देश की बिजली जरूरत का एक-चौथाई हिस्सा पूरा करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2025 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).