देश की खबरें | दिल्ली में सर्दी के मौसम में बिजली की मांग अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में इस बार सर्दी के मौसम में बिजली की मांग शुक्रवार को अब तक के उच्चतम स्तर 5,559 मेगावाट पर पहुंच गई। बिजली वितरण कंपनी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, पांच जनवरी दिल्ली में इस बार सर्दी के मौसम में बिजली की मांग शुक्रवार को अब तक के उच्चतम स्तर 5,559 मेगावाट पर पहुंच गई। बिजली वितरण कंपनी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राज्य भार प्रेषण केंद्र के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में भीषण सर्दी के बीच बिजली की मांग पूर्वाह्न 11 बजकर पांच मिनट पर 5,559 मेगावाट दर्ज की गई।

अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले सर्दी में बिजली की सबसे अधिक मांग छह जनवरी, 2023 को 5,526 मेगावाट दर्ज की गई थी।

बीएसईएस के प्रवक्ता ने बताया कि बीआरपीएल (बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड) और बीवाईपीएल (बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड) ने अपने इलाकों में बिजली की उच्चतम मांग क्रमशः 2,379 मेगावाट और 1,136 मेगवाट दर्ज की।

कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया कि उत्तरी दिल्ली में बिजली आपूर्ति करने वाली टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) की बिजली की उच्चतम मांग 1,735 मेगावाट दर्ज की गई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दिल्ली के कुछ हिस्सों में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा जबकि न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\