देश की खबरें | दिल्ली में सर्दी के दौरान बिजली की मांग बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में इस साल सर्दी में बिजली की मांग पिछले साल के मुकाबले बढ़ गई है। बिजली कंपनी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, छह दिसंबर दिल्ली में इस साल सर्दी में बिजली की मांग पिछले साल के मुकाबले बढ़ गई है। बिजली कंपनी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बीएसईएस के एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में सर्दी जल्दी आने का असर शहर में बिजली की मांग पर पड़ रहा है। नवंबर 2019 के मुकाबले नवंबर 2020 में बिजली की मांग बढ़ी है।

यह भी पढ़े | Bharat Bandh on 8th Dec: किसानों के आंदोलन को ITTA और दिल्ली गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का मिला समर्थन, कहा-भारत बंद में होंगे शामिल.

उन्होंने कहा, ''दिल्ली में इस साल (20 नवंबर) को बिजली की सबसे अधिक 3,678 मेगावाट मांग थी जबकि पिछले साल सबसे अधिक मांग (15 नवंबर) को 3,631 मेगावाट थी। इसके अलावा इस बार नवंबर में 15 दिन की अवधि के दौरान बिजली की मांग पिछले साल के मुकाबले अधिक है।''

अधिकारियों ने कहा कि दिसंबर के पहले पांच दिन में भी दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग दिसंबर 2019 के शुरुआती तीन दिन की अधिकतम मांग से ज्यादा है। अक्टूबर में भी ऐसा ही देखने को मिला।

यह भी पढ़े | Bharat Bandh on 8 December: किसानों को मिला आप का समर्थन, गोपाल राय बोले- देश के सभी नागरिक भारत बंद का करें सपोर्ट.

बीएसईएस अधिकारी ने कहा कि इस साल अक्टूबर में बिजली की मांग (4,820 मेगावाट) थी जबकि पिछले साल इस महीने 4,605 मेगावाट से अधिक मांग थी।

उन्होंने कहा कि सर्दी में दिल्ली में बिजली की मांग बढ़कर 5,480 मेगावाट तक पहुंच सकती है, जिससे बीते साल का रिकॉर्ड टूट सकता है। बीते साल बिजली की मांग 5,343 थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\