एजेंसी न्यूज

Power Crisis: 24 मई तक रद्द रहेगी 40 यात्री ट्रेनें, इस रूट के यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

रेलवे (Indian Railways) ने ताप विद्युत संयंत्रों में कोयले की महत्वपूर्ण आपूर्ति की कमी से निपटने के लिए देश भर में कोयला रेक की आवाजाही को प्राथमिकता देने के वास्ते 42 यात्री रेलगाड़ियां रद्द कर दी है. रेलवे ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. इनमें से 40 रेलगाड़ियां 24 मई तक रद्द रहेंगी, बाकी दो को आठ मई तक बहाल कर दिया जाएगा.

Power Crisis: 24 मई तक रद्द रहेगी 40 यात्री ट्रेनें, इस रूट के यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
भारतीय रेल (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली: रेलवे (Indian Railways) ने ताप विद्युत संयंत्रों में कोयले की महत्वपूर्ण आपूर्ति की कमी से निपटने के लिए देश भर में कोयला रेक की आवाजाही को प्राथमिकता देने के वास्ते 42 यात्री रेलगाड़ियां रद्द (Passenger Trains Canceled) कर दी है. रेलवे ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. इनमें से 40 रेलगाड़ियां 24 मई तक रद्द रहेंगी, बाकी दो को आठ मई तक बहाल कर दिया जाएगा. IRCTC: कन्फर्म नहीं होने वाले ई-टिकटों पर लग रहे शुल्क को लेकर CIC ने रेलवे से कही बड़ी बात, जानें डिटेल्स

पिछले कुछ सप्ताहों में कोयला रेक की आवाजाही को प्राथमिकता देने वाली रेलवे ने अपने 86 प्रतिशत खाली रेक को बिजली संयंत्रों के लिए जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने में लगा दिया है. रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘रद्द रेलगाड़ियों की कुल संख्या 40 है, जिनमें पहले से रद्द रेलगाड़ियां शामिल हैं. कुल रद्द फेरों की संख्या 1081 है. ये फेरे 24 मई तक रद्द रहेंगे.

उन्होंने कहा कि यद्यपि सबसे अधिक 34 प्रभावित रेलगाड़ियां दक्षिण पूर्व मध्य (एसईआर) रेलवे जोन की हैं, उत्तर रेलवे ने आठ रेलगाड़ियां रद्द की है, जिन्हें आठ मई तक फिर से शुरू कर दिया जाएगा.

कोयले को बिजली संयंत्रों तक पहुंचाने की कवायद के तहत 26 मेल/एक्सप्रेस रेलगाड़ियां प्रभावित हुई हैं, जिनमें 16 विशेष यात्री रेलगाड़ियां या मेमू शामिल हैं.

केंद्र सरकार को उम्मीद है कि इस माह बिजली की मांग बढ़ेगी और इसलिए वह विभिन्न राज्यों में बिजली उत्पादन के लिए कोयले की पर्याप्त आपूर्ति करना चाहती है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2022 08:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).