देश की खबरें | मथुरा के शाही ईदगाह परिसर में अवैध कनेक्शन से विद्युत उपभोग, सचिव से जुर्माना वसूला, मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अवैध बिजली उपभोग के ख़िलाफ़ चलाए जा रहे विभागीय अभियान के तहत मथुरा में शाही ईदगाह परिसर में अवैध विद्युत कनेक्शन पकड़े जाने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर सचिव से जुर्माना वसूल किया गया है। यहां जारी एक सरकारी बयान में रविवार को यह जानकारी दी गयी।

लखनऊ, पांच फरवरी अवैध बिजली उपभोग के ख़िलाफ़ चलाए जा रहे विभागीय अभियान के तहत मथुरा में शाही ईदगाह परिसर में अवैध विद्युत कनेक्शन पकड़े जाने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर सचिव से जुर्माना वसूल किया गया है। यहां जारी एक सरकारी बयान में रविवार को यह जानकारी दी गयी।

बयान के अनुसार मथुरा ज़िला और पुलिस प्रशासन के साथ ही विद्युत प्रवर्तन दल की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ईदगाह परिसर में अवैध कनेक्शन काट दिया और अवैध विद्युत प्रयोग के विरुद्ध विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत कृष्णा नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी।

बयान में कहा गया कि अभियान में नियमानुसार राजस्व निर्धारण किया गया और उसके उपरांत निर्धारित किए गए राजस्व का भुगतान शाही ईदगाह मस्जिद कमेटी के सचिव तनवीर अहमद से वसूला गया है।

बयान के अनुसार विद्युत विभाग ने यह कार्रवाई श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट द्वारा प्राप्त शिकायत के उपरांत की गई है। शिकायती पत्र में कहा गया था कि शाही मस्जिद ईदगाह प्रबंघ समिति में अनाधिकृत रूप से बिजली चोरी की जा रही है। सचिव तनवीर के नेतृत्व में दर्जनों से अधिक लोग बिजली की मुख्य आपूर्ति के लिए तार डालकर बिजली चोरी कर रहे हैं।

श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट द्वारा यह भी मांग की गई थी कि शाही मस्जिद ईदगाह प्रबंध समिति के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए उनके द्वारा गलत तरीके से उपयोग की गई बिजली की गणना कर उनसे नुकसान की भरपाई की जाए। इसी क्रम में संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए कनेक्शन काटकर जुर्माना भी वसूला है।

विद्युत विभाग द्वारा एक फरवरी से केवाईसी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान विद्युत उपभोक्ता बढ़ाने के लिये भी व्यापक प्रयास किये जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\