जरुरी जानकारी | देश में जून में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 28.6 प्रतिशत बढ़कर 1,80,238 इकाई : फाडा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की बिक्री जून में सालाना आधार पर 28.60 प्रतिशत बढ़कर 1,80,238 इकाई हो गई।
मुंबई, आठ जुलाई देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की बिक्री जून में सालाना आधार पर 28.60 प्रतिशत बढ़कर 1,80,238 इकाई हो गई।
मोटर वाहन डीलर के शीर्ष निकाय फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों की बिक्री जून में सालाना आधार पर 79.95 प्रतिशत बढ़कर 13,178 इकाई हो गई जबकि जून 2024 में यह 7,323 इकाई रही थी।
फाडा ने बयान में कहा, समग्र इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में ई-यात्री वाहनों की हिस्सेदारी जून 2024 के 2.5 प्रतिशत से बढ़कर जून 2025 में 4.4 प्रतिशत हो गई।
समीक्षाधीन महीने में इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों की बिक्री 60,559 इकाई दर्ज की गई, जो पिछले वर्ष इसी महीने बेचे गए 52,302 वाहनों से 15.79 प्रतिशत अधिक है।
मोटर वाहन डीलर के शीर्ष निकाय के आंकड़ों के अनुसार, इलेक्ट्रिक तिपहिया खंड की जून 2025 में कुल ईवी मांग में हिस्सेदारी 60.2 प्रतिशत रही जबकि जून 2024 में यह 55.4 प्रतिशत थी।
इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री जून में 31.69 प्रतिशत बढ़कर 105,355 इकाई हो गई, जबकि जून 2024 में 80,003 ई-दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री दर्ज की गई थी। इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों की खुदरा बिक्री भी जून में 122.5 प्रतिशत बढ़कर 1,146 इकाई रही जो जून 2024 में 515 इकाई रही थी।
फाडा के अध्यक्ष सी. एस. विग्नेश्वर ने बताया कि इलेक्ट्रिक परिवहन सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व गति पकड़ रहा है। इसे इलेक्ट्रिक वाहनों को अधिक सुलभ और किफायती बनाने के लिए पीएम ई-ड्राइव योजना के अधिदेश से बल मिल रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2025 01:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

