देश की खबरें | महाराष्ट्र विधानपरिषद की चार सीट पर 26 जून को चुनाव होगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र विधानपरिषद की चार सीट के लिए चुनाव 26 जून को होगा।
मुंबई, 24 मई निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र विधानपरिषद की चार सीट के लिए चुनाव 26 जून को होगा।
आयोग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि मतगणना एक जुलाई को होगी।
मुंबई, कोंकण और नासिक शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल सात जुलाई को समाप्त होने वाला है।
मुंबई शिक्षक और मुंबई स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व वर्तमान में क्रमश: कपिल पाटिल (लोक भारती) और विलास पोटनीस (शिवसेना-यूबीटी) कर रहे हैं।
कोंकण संभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भाजपा के निरंजन डावखरे कर रहे हैं, जबकि नासिक संभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किशोर दराडे कर रहे हैं।
आयोग ने पहले 10 जून को चुनाव कराने की योजना बनाई थी। लेकिन गर्मी की छुट्टियों के बाद ये चुनाव कराने के शिक्षकों के अनुरोध पर आयोग ने अपना फैसला बदल दिया।
विज्ञप्ति के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख सात जून होगी, जबकि मतपत्रों की जांच 10 जून को की जाएगी तथा नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 12 जून है।
महाराष्ट्र विधानपरिषद 78 सदस्यीय सदन है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2024 10:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

