देश की खबरें | हैदराबाद पुलिस के समक्ष पेश हुए कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार सुनील कानूगोलू
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार सुनील कानूगोलू सोमवार को मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव और उनके परिवार के खिलाफ सोशल मीडिया मंचों पर कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ दर्ज एक मामले के सिलसिले में हैदराबाद पुलिस के सामने पेश हुए।
हैदराबाद, नौ जनवरी तेलंगाना में कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार सुनील कानूगोलू सोमवार को मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव और उनके परिवार के खिलाफ सोशल मीडिया मंचों पर कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ दर्ज एक मामले के सिलसिले में हैदराबाद पुलिस के सामने पेश हुए।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीआरपीसी की धारा 41ए के तहत नोटिस जारी किए जाने के बाद कानूगोलू हैदराबाद पुलिस की साइबर अपराध शाखा के समक्ष पेश हुए और आज उनसे पूछताछ की गई।
अधिकारियों ने कहा, “आगे की जांच के लिये हम उन्हें फिर बुलाएंगे।”
एक संबंधित घटनाक्रम में तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मल्लू रवि को सीआरपीसी की धारा 41ए के तहत एक नोटिस जारी किया गया था, जिसमें उन्हें मामले की जांच के तहत 12 जनवरी को पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।
तेलंगाना उच्च न्यायालय ने तीन जनवरी को कानूगोलू की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी और सीआरपीसी की धारा 41ए के तहत जारी नोटिस को रद्द करने की मांग की गई थी।
उच्च न्यायालय ने कानूगोलू को पुलिस के सामने पेश होने और जांचकर्ताओं के साथ सहयोग करने का निर्देश दिया, हालांकि इसने पुलिस को उसके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का आदेश दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)