देश की खबरें | नए मतदादाओं को पहचान पत्र के साथ व्यक्तिगत पत्र भेजेगा निर्वाचन आयोग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को नए मतदाताओं को उनके पहचान पत्र के साथ एक व्यक्तिगत पत्र भेजने नयी पहल शुरू की।

नयी दिल्ली, 26 अगस्त निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को नए मतदाताओं को उनके पहचान पत्र के साथ एक व्यक्तिगत पत्र भेजने नयी पहल शुरू की।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा और चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने पहल की शुरुआत की। नए मतदाताओं को उनके मतदाता पहचान पत्र के साथ आयोग की ओर से एक व्यक्तिगत पत्र भेजा जाएगा।

आयोग ने एक बयान में कहा कि पैकेज नए मतदाताओं के लिए एक बधाई पत्र और नैतिक मतदान की प्रतिज्ञा वाली मतदाता मार्गदर्शिका शामिल होगी।

यह पहल दो दिवसीय स्वीप (व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं चुनावी भागीदारी) परामर्श कार्यशाला के दौरान शुरू की गई थी।

कार्यशाला का एजेंडा राज्य स्वीप योजनाओं की समीक्षा करना और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए व्यापक रणनीति के लिए स्वीप के महत्वपूर्ण पहलुओं पर व्यापक विचार-विमर्श करना था।

प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए, चंद्रा ने कहा कि प्रत्येक मतदाता दो महत्वपूर्ण चरणों नामांकन और मतदान दिवस पर चुनाव मशीनरी से रूबरू होता है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि फील्ड टीमों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि नामांकन प्रक्रिया निर्बाध हो और मतदाताओं के लिए मतदान का अनुभव सुखद और परेशानी मुक्त रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज