देश की खबरें | निकाय चुनाव को लेकर चुनाव आयुक्त की आला अधिकारियों के साथ बैठक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्य चुनाव आयुक्त पी एस मेहरा ने अगस्त माह में प्रस्तावित नगर निकाय, पंचायत व नगर निगमों के चुनाव को लेकर शुक्रवार को यहां गृह विभाग, पंचायतीराज एवं स्वायत्त शासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की।

जयपुर, 10 जुलाई राज्य चुनाव आयुक्त पी एस मेहरा ने अगस्त माह में प्रस्तावित नगर निकाय, पंचायत व नगर निगमों के चुनाव को लेकर शुक्रवार को यहां गृह विभाग, पंचायतीराज एवं स्वायत्त शासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की।

मेहरा ने बताया कि आगामी अगस्त व अक्टूबर माह में 129 नगर निकाय (जिनका कार्यकाल अगस्त में पूरा हो रहा है), छह नगर निगम (जिनके चुनाव उच्च न्यायालय के आदेशानुसार माह अगस्त में कराए जाने हैं) और 3859 ग्राम पंचायत (जो कि जनवरी के आम चुनाव में शेष रह गई थीं) के चुनाव करवाए जाने हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए सभी विभाग के अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की गई है।

यह भी पढ़े | दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2089 नए मामले, 2468 हुए ठीक: 10 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

चुनाव आयुक्त ने बताया कि कोराना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग से आगामी माह में संक्रमण की स्थिति, संक्रमण के प्रसार व रोकथाम की जानकारी व चुनाव होने के स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई।

इसी तरह गृह विभाग के अधिकारियों से पुलिस बल की उपलब्धता और नियोजन के बारे में चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि कोरोना के चलते राज्य के कई हिस्सों में पुलिस बल तैनात है। ऐसे में चुनाव होने की स्थिति में पुलिस बल की उपलब्धता, नियोजन और संक्रमण से बचाव के बारे में भी बात हुई।

यह भी पढ़े | India-China Face-off: लद्दाख के तीन इलाकों से हटी चीन की सेना, एलएसी पर तनाव कम करने के लिए आज फिर हुई वार्ता.

उन्होंने बताया कि पंचायतीराज एवं स्वायत्त शासन विभाग के अधिकारियों से चुनाव के संबंध में राय व अन्य सुझाव लिए गए। स्वायत्त शासन विभाग द्वारा अगस्त माह में प्रस्तावित नगरीय निकायों के चुनाव को स्थगित रखने का अनुरोध किया है।

मेहरा ने बताया कि संबंधित विभागों से मिली जानकारी के बाद आयोग उचित समय पर आगामी चुनाव के बारे में कोई निर्णय लेगा।

बैठक में पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश्वर सिंह, चिकित्सा विभाग के प्रमुख शासन सचिव अखिल अरोड़ा, पंचायती राज विभाग के आयुक्त सिद्धार्थ महाजन, स्वायत्त शासन विभाग के सचिव भवानी सिंह देथा, गृह विभाग के सचिव नारायण लाल मीणा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) सौरभ श्रीवास्तव भी शामिल हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\