देश की खबरें | निर्वाचन आयोग झूठे चुनावी हफलनामों पर करेगा कार्रवाई, गंभीर मामले जांच के लिए भेजने का निर्णय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चुनावी हलफनामों में झूठी जानकारी देने वालों पर शिकंजा कसने की कोशिश करते हुए निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को फैसला किया कि उम्मीदवारों द्वारा "गंभीर चूक" के मामलों को जांच प्राधिकारियों को भेजा जाए।

जियो

नयी दिल्ली, 16 जून चुनावी हलफनामों में झूठी जानकारी देने वालों पर शिकंजा कसने की कोशिश करते हुए निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को फैसला किया कि उम्मीदवारों द्वारा "गंभीर चूक" के मामलों को जांच प्राधिकारियों को भेजा जाए।

अपनी बैठक में आयोग ने देश में स्वतंत्र, निष्पक्ष और नैतिक चुनाव सुनिश्चित करने के लिए चुनावी हलफनामों में गलत सूचना की "चुनौती" से "सख्ती से निपटने " का निर्णय लिया।

यह भी पढ़े | भारत-चीन हिंसक झड़प: राहुल गांधी ने शहीद जवानों के प्रति व्यक्त की संवेदना, कहा- मुश्किल समय में हम साथ खड़े हैं.

एक बयान में, आयोग ने कहा कि उसे कुछ प्रत्याशियों द्वारा दायर हलफनामों में झूठी जानकारियां देने के संबंध में शिकायतें मिल रही हैं।

फिलहाल, व्यक्ति को जन प्रतिनिधि कानून 1951 की धारा 125ए के तहत जरूरी कार्रवाई के लिए अदालत में ऐसी शिकायत दर्ज करानी होती है।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के स्वास्थ को लेकर मेदांता हॉस्पिटल ने जारी किया हेल्‍थ बुलेटिन, हालत नाजुक होने के साथ ही बताया स्थिर.

बयान में कहा गया है कि आयोग ने इस स्थिति की समीक्षा की और फैसला किया कि वह ऐसी शिकायतों का संज्ञान लेगा जिनमें उम्मीदवार की तरफ से गंभीर चूक का संकेत मिलता हो और मामला दर मामला के आधार पर उसे प्रासंगिक जांच प्राधिकारी को भेजेगा।

लोग अपनी ऐसी शिकायतों को लेकर अदालत का रुख कर सकते हैं।

आयोग ने कुछ साल पहले उच्चतम न्यायालय को बताया था कि नामांकन पत्र दाखिल करने के वक्त झूठा हलफनामा देने की कुल सजा जन प्रतिनिधि कानून की धारा 125ए के तहत छह महीने का कारावास या जुर्माना या दोनो हैं।

चुनाव सुधार के तहत आयोग ने 2011 में केंद्र सरकार को सिफारिश की थी कि कानून की धारा 125ए में संशोधन किया जाए और झूठा हलफनामा देने पर दो साल की सजा की जाए।

मामला केंद्रीय कानून मंत्रालय के पास लंबित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड