देश की खबरें | चुनाव आयोग से ईवीएम और वीवीपैट के मॉक-ड्रिल की मांग करनी चाहिए : अनिल चौधरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने शनिवार को कहा कि पार्टी को लोकसभा चुनाव से पहले इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट के इस्तेमाल को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित करने और मशीनों के पिछले उपयोग के बारे में जानकारी देने के लिए चुनाव आयोग पर दबाव बनाना चाहिए।

नयी दिल्ली, 12 अगस्त कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने शनिवार को कहा कि पार्टी को लोकसभा चुनाव से पहले इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट के इस्तेमाल को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित करने और मशीनों के पिछले उपयोग के बारे में जानकारी देने के लिए चुनाव आयोग पर दबाव बनाना चाहिए।

चौधरी ने पार्टी प्रतिनिधियों के साथ बैठक में बताया कि ब्लॉक-स्तरीय एजेंट को ब्लॉक स्तर पर 'मंडलम' के गठन और परिसीमन के संदर्भ में जानकारी देने के लिए कहा गया है।

उन्होंने कांग्रेस प्रतिनिधियों से चुनाव आयोग के समक्ष पार्टी का पक्ष रखने और ईवीएम मशीनों के सीरियल नंबर और निर्माता कंपनी का विवरण प्राप्त करने के लिए कहा।

चौधरी का कहना था, ‘‘चुनाव आयोजित करने की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में एक पक्ष होने के चलते यह पता लगाना कांग्रेस का कर्तव्य और जिम्मेदारी है कि पहले के चुनावों के लिए सभी ईवीएम और वीवीपीएटी मशीनों का उपयोग कहां किया गया था। हमें ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की मॉक ड्रिल की मांग करनी चाहिए।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चुनाव आयोग की बैठकें "महज औपचारिकताएं" हैं, जहां "कोई सार्थक चर्चा नहीं" होती है।

कांग्रेस नेता ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं, सामाजिक संगठनों और अन्य पक्षों के साथ सीधा संवाद करके जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का अनुरोध भी किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\