देश की खबरें | चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के डीजीपी वीरेंद्र को हटाने का आदेश दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चुनाव आयोग ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के पुलिस महानिदेशक वीरेंद्र को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश दिया और उनके स्थान पर पी नीरजनयन की नियुक्ति की।

नयी दिल्ली, नौ मार्च चुनाव आयोग ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के पुलिस महानिदेशक वीरेंद्र को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश दिया और उनके स्थान पर पी नीरजनयन की नियुक्ति की।

आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को भेजे निर्देश में कहा कि वीरेंद्र को ऐसा कोई पद नहीं दिया जाना चाहिए जो प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से चुनावों से जुड़ा हो।

राज्य में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के बाद फैसला किया गया।

चुनाव आयोग ने कहा कि आयोग के आदेश का अनुपालन तत्काल किया जाए।

पत्र में कहा गया, ‘‘आयोग को कल (बुधवार) सुबह 10 बजे तक अनुपालन के बारे में जानकारी दी जाए।’’

पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान की शुरूआत 27 मार्च को होगी और चुनाव 29 अप्रैल को संपन्न होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\