देश की खबरें | पंजाब में निर्वाचन आयोग का प्रदेश कांग्रेस प्रमुख वड़िंग और भाजपा प्रत्याशी मनप्रीत बादल को नोटिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निर्वाचन आयोग ने आदर्श आचार संहिता का कथित रूप से उल्लंघन करने को लेकर पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और भाजपा नेता मनप्रीत सिंह बादल को नोटिस जारी किया है।

चंडीगढ़, 12 नवंबर निर्वाचन आयोग ने आदर्श आचार संहिता का कथित रूप से उल्लंघन करने को लेकर पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और भाजपा नेता मनप्रीत सिंह बादल को नोटिस जारी किया है।

एक अधिकारी ने बताया कि मुक्तसर में गिद्दड़बाहा के निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस जारी कर इन नेताओं से जवाब मांगा।

लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को यह नोटिस तब दिया गया है, जब एक दिन पहले ही भाजपा ने निर्वाचन आयोग में शिकायत की थी।

भाजपा ने गिद्दड़बाहा की एक मस्जिद में बैठक करने और वहां मौजूद लोगों से अपनी पत्नी अमृता वडिंग के पक्ष में वोट देने की अपील करने को लेकर अमरिंदर सिंह राजा वडिंग प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की थी। अमृता वडिंग गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ रही हैं।

भाजपा ने आरोप लगाया कि राजा वडिंग ने धार्मिक संस्थान (दुरुपयोग निवारण) अधिनियम, 1988 का उल्लंघन किया है।

गिद्दड़बाहा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार मनप्रीत सिंह बादल को भी नोटिस जारी किया गया है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

विरोधी दलों ने आरोप लगाया है कि वीडियो में बादल युवाओं से कह रहे हैं कि वह उन्हें नौकरी दिलाने के लिए भर्ती प्रक्रिया को प्रभावित करेंगे।

इस साल संसदीय चुनाव में राजा वडिंग के लोकसभा के लिए निर्वाचित हो जाने के बाद गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट खाली हुई। वह विधानसभा सीट से विधायक थे।

राज्य में चार विधानसभा सीट-- गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाला और बरनाला पर 20 नवंबर को उपचुनाव है।मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\