निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय पर 24 घंटे के लिए चुनाव प्रचार करने पर लगाई रोक
निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय पर अगले 24 घंटे के लिए चुनाव प्रचार करने पर प्रतिबंध लगा दिया है.
नयी दिल्ली, 26 फरवरी : निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय पर अगले 24 घंटे के लिए चुनाव प्रचार करने पर प्रतिबंध लगा दिया है. राय ने प्रधानमंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसके चलते आयोग ने शुक्रवार को पाबंदी लगाई.
आयोग ने कहा कि राय ने आचार संहिता का उल्लंघन किया जिसके लिए शनिवार सुबह आठ बजे से उन पर चुनाव प्रचार करने पर पाबंदी होगी. राय वाराणसी की पिंडरा विधानसभस सीट से प्रत्याशी हैं. यह भी पढ़ें : Haryana: स्कूल में परेशान किए जाने पर फरीदाबाद के छात्र ने आत्महत्या की- हरियाणा पुलिस
उन्होंने जनवरी में फेसबुक के जरिये आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसके बाद आयोग ने उन्हें नोटिस दिया था. आयोग उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ. इस संबंध में उनके खिलाफ एक प्राथमिकी भी दर्ज है.
Tags
संबंधित खबरें
Lucknow Shocker: लखनऊ में ऑनर किलिंग; ससुराल वालों ने दामाद को पीट-पीटकर मार डाला, बंधक बनी पत्नी के सामने ही निकलवा दी जान
Mathura: 'फरसा वाले बाबा' की मौत, गो-तस्करों का पीछा करते समय संदिग्ध वाहन ने मारी टक्कर; इलाके में तनाव के बाद सुरक्षा सख्त
8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी? 3.0 फिटमेंट फैक्टर और 30 साल में 5 प्रमोशन का प्रस्ताव, जानें ताजा अपडेट
VIDEO: अंबेडकरनगर में अजीब मामला, नशे की हालत में युवक ने शरीर के अंदर डाली बोतल, डॉक्टरों ने सर्जरी कर बचाई जान
\