देश की खबरें | उत्तरी दिल्ली के शालीमार बाग में बुजुर्ग महिला और उसका बेटा घर में मृत पाए गए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में 72 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला और उसका बेटा घर के अंदर रहस्यमय परिस्थितियों में मृत मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 20 जून उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में 72 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला और उसका बेटा घर के अंदर रहस्यमय परिस्थितियों में मृत मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम को उनके घर आई नौकरानी ने दोनों को अचेत अवस्था में पाया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग महिला संतोष बिस्तर पर थी जबकि उसका बेटा 42 वर्षीय किशन कुमार फर्श पर पड़ा था।
नौकरानी ने पड़ोसियों को बुलाया जिन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया।
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम दोनों को अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने कहा कि ऐसा संदेह है कि नौकरानी द्वारा उन्हें देखे जाने से बहुत पहले ही वे दोनों की मौत हो चुकी थी।
अधिकारी ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
उन्होंने बताया कि किशन कुमार शराब पीने का आदी था और घटनास्थल से शराब की एक बोतल बरामद की गई है।
शवों को महिला की बेटी को सौंप दिया गया है जो दिल्ली के निहाल विहार में रहती है। जापान में रहने वाले उसके दूसरे बेटे को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।
महिला की भूतल पर दो दुकानें थीं जिन्हें उसने किराए पर दे रखा था।
पुलिस ने बताया कि किशन कुमार बेरोजगार था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)