एजेंसी न्यूज

इंसानियत शर्मसार! 62 साल के बुजुर्ग ने कई जानवरों के साथ किया दुष्कर्म, VIDEO वायरल होने के बाद गिरफ्तार

कानपुर में बेजुबान जानवर के साथ घिनौनी हरकत का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक अधेड़ रात के अंधेरे में गाय के साथ गंदा काम करता दिखाई दे रहा है.

इंसानियत शर्मसार! 62 साल के बुजुर्ग ने कई जानवरों के साथ किया दुष्कर्म, VIDEO वायरल होने के बाद गिरफ्तार
गिरफ्तार (Photo Credits: Twitter)

कानपुर (उत्तर प्रदेश), 8 जुलाई: जिले के बर्रा इलाके में शुक्रवार को अलग-अलग घटनाओं में गाय और कुतिया सहित कई जानवरों के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने के आरोप में एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) रवींद्र कुमार ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान बर्रा-8, गुजैनी निवासी विजेंद्र मिश्रा (62) के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि घटना की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को पकड़ा गया है. Delhi Shocker: दिल्ली के बवाना इलाके में 3 नाबालिगों ने 16 साल के लड़के की चाकू मारकर की हत्या

उन्होंने कहा कि घटना पर संज्ञान लेते हुए, पुलिस ने गाय के साथ कथित रूप से अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है. डीसीपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 377 (अप्राकृतिक संबंध) में मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी ऐसा आरोप लग चुका है. संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा, "पुलिस जांच के दौरान, हमें कई सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसमें मिश्रा को सार्वजनिक स्थानों पर विभिन्न जानवरों के साथ यौन संबंध बनाते हुए देखा जा सकता है.’’ उन्‍होंने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि वह मानसिक रूप से बीमार है और उसकी चिकित्सा जांच कराने का निर्णय लिया गया है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2023 07:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).