Delhi Shocker: दिल्ली के बवाना इलाके में 3 नाबालिगों ने 16 साल के लड़के की चाकू मारकर की हत्या
दिल्ली के बवाना इलाके में शुक्रवार को झगड़े के बाद तीन नाबालिगों ने 16 साल के एक लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे बवाना अस्पताल से एक डेड बॉडी लाये जाने की सूचना मिली. य
नई दिल्ली, 8 जुलाई: दिल्ली के बवाना इलाके में शुक्रवार को झगड़े के बाद तीन नाबालिगों ने 16 साल के एक लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे बवाना अस्पताल से एक डेड बॉडी लाये जाने की सूचना मिली. यह भी पढ़ें: Delhi Shocker: दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना, 64 वर्षीय बुजुर्ग मां की बेटे ने की हत्या
पुलिस अधिकारी ने कहा, "एक पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचा जहां पता चला कि बवाना में जेजे क्लस्टर के निवासी एक नाबालिग को उसके रिश्तेदार ने भर्ती कराया है. बॉडी पर दो चोटें - पीठ और पेट पर जख्म पाया गया.'' घटना बवाना के झंडा चौक इलाके की है.
अधिकारी ने कहा, "अपराध टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए गए." प्रारंभिक जांच के दौरान, यह पता चला कि नाबालिग को उसी इलाके के एक अन्य निवासी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पीटा और चाकू मारा. वो सभी नाबालिग हैं. अधिकारी ने कहा, "भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है."
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2023 09:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

