देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में घर पर मृत मिला बुजुर्ग चौकीदार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश), 21 अगस्त उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में शुक्रवार को एक गांव में 65 वर्षीय बुजुर्ग चौकीदार एक घर पर मृत मिला है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि अभी मौत का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: तेज प्रताप यादव ने अपने ससुर चंद्रिका राय पर बोला हमला, कहा- उनकी कोई हैसियत कोई वजूद नहीं है.

पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान पूरण सिंह के रूप में हुई है जो शुक्रवार को खुर्जा कोतवाली इलाके के जाहिदपुर कलां गांव में एक घर में मृत मिले हैं। वह दिवंगत गजेन्द्र चौहान के घर पर चौकीदारी करते थे।

बताया जा रहा है कि इसी गांव के रहने वाले सिंह उस जगह अकेले रहते थे।

यह भी पढ़े | Monsoon in Maharashtra: अगले 24 घंटे में मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी समेत इन इलाकों हो सकती है तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट.

मकान मालिक के पोते बॉबी सूचना मिलने के बाद वहां पहुंचे। उन्होंने पुलिस को घटना के बारे में बताया और पाया कि शव पर कनपटी पर चोट के निशान हैं।

पुलिस ने कहा कि सिंह की दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।

क्षेत्राधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आनी बाकी है। मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)