देश की खबरें | बिहार में बुजुर्ग, उनके बेटे की गला रेत कर हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के कैमूर जिले में अज्ञात लोगों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति और उनके 40 वर्षीय बेटे की गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
भभुआ (बिहार), 30 मई बिहार के कैमूर जिले में अज्ञात लोगों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति और उनके 40 वर्षीय बेटे की गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने बताया कि घटना शुक्रवार रात को बेलांव पुलिस थानाक्षेत्र अंतर्गत आने वाले तरांव गांव में उस समय हुई, जब दोनों लोग रात में अपनी फसल की रखवाली कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान वंशी प्रजापति और उनके बेटे ललन के तौर पर हुई। गांव वालों ने शनिवार सुबह उनकी लाश देखकर पुलिस को सूचित किया।
अहमद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और हत्यारों की तलाश जारी है।
एक अन्य अधिकारी ने कहा कि वारदात से गुस्साए लोगों ने पीडित परिजन के लिए मुआवजे की मांग करते हुए गांव में धरना दिया।
उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक की ओर से आश्वासन मिलने के बाद गांव वाले मान गए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2020 05:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

