उत्तर प्रदेश: आजमगढ़ जिले में बुजुर्ग दंपति की सिर कुचल की गई हत्या, मानसिक रूप से विक्षिप्त किशोर को हिरासत में लिया गया
आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गढ़ोली गांव में एक बुजुर्ग दंपति की सिर कुचल कर हत्या कर दी गई. पुलिस सूत्रों ने बताया कि देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गढ़ोली गांव निवासी श्रीनाथ मौर्य और उनकी पत्नी मैना देवी घर पर अकेले ही रहते थे.
आजमगढ़/उत्तर प्रदेश, 10 अक्टूबर: आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गढ़ोली गांव में एक बुजुर्ग दंपति की सिर कुचल कर हत्या कर दी गई. पुलिस सूत्रों ने बताया कि देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गढ़ोली गांव निवासी श्रीनाथ मौर्य (70) और उनकी पत्नी मैना देवी (65) घर पर अकेले ही रहते थे. उन्होंने बताया कि प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की रात को भी दंपति घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे तभी देर रात दोनों की किसी ने सर कुचल कर हत्या कर दी.
उन्होंने बताया कि घटना का पता तब लगा जब सुबह वहां खेल रहे बच्चों ने दंपति को बरामदे में खून से लथपथ देखा. उन्होंने बताया कि दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन में जुट गये.
पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने दावा किया कि गांव के ही मानसिक रूप से विक्षिप्त एक किशोर ने दंपति की हत्या की है. उन्होंने बताया कि परिजन उसे कमरे में बंद किये हुए थे लेकिन देर रात वह कमरे से निकल गया और उसने बुजुर्ग दंपति की हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने किशोर को पकड़ लिया है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2020 12:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

