छत्तीसगढ़ी: बालोद जिले में पांच बालिकाओं से छेड़छाड़ के मामले में बुजुर्ग गिरफ्तार, मामला दर्ज
बालोद जिले के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा ने बताया कि जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र में पांच बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने रेखूराम सेन (65) को गिरफ्तार कर लिया है. मीणा ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि 28 जुलाई से 30 जुलाई के मध्य रेखूराम सेन ने आठ वर्ष से 11 वर्ष की बच्चियों को घर में टेलीविजन देखने के लिए बुलाया और उनसे छेड़छाड़ की.
छत्तीसगढ़ी, 3 अगस्त: बालोद जिले के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा ने बताया कि जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र में पांच बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने रेखूराम सेन (65) को गिरफ्तार कर लिया है. मीणा ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि 28 जुलाई से 30 जुलाई के मध्य रेखूराम सेन ने आठ वर्ष से 11 वर्ष की बच्चियों को घर में टेलीविजन देखने के लिए बुलाया और उनसे छेड़छाड़ की. बालिकाओं के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रेखूराम को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि रेखूराम सेन पर आरोप है कि उसने अपने घर के करीब खेल रही बालिकाओं को तीनों दिन घर में बुलाया और टीवी देखने के लिए कहा. जब बालिकाएं टीवी देखने लगीं तब वह उन्हें एक के बाद एक कमरे में बुलाकर उनसे छेड़छाड़ करने लगा. मीणा ने बताया कि जब एक बालिका घर में गुमसुम रहने लगी तब उनके परिजनों ने उनसे इस संबंध में पूछताछ की. बालिका ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी. वहीं अन्य बालिकाओं ने भी इस संबंध में अपने परिजनों को बताया.
यह भी पढ़ें: महिला भाजपा नेता की तस्वीर से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर डालने के मामले में एक गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बालिकाओं के परिजन एक अगस्त को थाने पहुंचे और रेखूराम सेन की शिकायत की. इसके बाद सेन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक बालिकाओं के शरीर में चोट के निशान नहीं है. पुलिस इस मामले में फोरंसिक विशेषज्ञों की भी मदद ले रही है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2020 01:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

