देश की खबरें | महाराष्ट्र की पिछली एमवीए सरकार के दौरान एकनाथ शिंदे के पास पर्याप्त सुरक्षा थी: वलसे-पाटिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री दिलीप वलसे-पाटिल ने शनिवार को इस आरोप से इनकार किया कि एकनाथ शिंदे को पिछली महा विकास आघाड़ी सरकार (एमवीए) के दौरान पर्याप्त सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई थी।

पुणे, 23 जुलाई महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री दिलीप वलसे-पाटिल ने शनिवार को इस आरोप से इनकार किया कि एकनाथ शिंदे को पिछली महा विकास आघाड़ी सरकार (एमवीए) के दौरान पर्याप्त सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई थी।

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शिंदे की सुरक्षा को नहीं बढ़ाये जाने संबंधी कोई भी निर्देश कभी नहीं दिया।

शिवसेना के बागी विधायकों ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे को नक्सलियों से खतरा होने के बावजूद ‘जेड-प्लस’ श्रेणी का सुरक्षा कवच देने से मना कर दिया था।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता वलसे-पाटिल ने कहा, ‘‘सुरक्षा कवर के बारे में निर्णय एक विशेष समिति द्वारा लिया जाता है। तत्कालीन उपमुख्यमंत्री, गृह मंत्री और एकनाथ शिंदे को जेड स्तर की सुरक्षा मुहैया कराई गई थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘शिंदे को धमकी भरा पत्र मिला तो पुलिस विभाग के साथ-साथ ठाणे पुलिस को (आवश्यक कार्रवाई करने के लिए) सख्त आदेश दिए गए थे। इसलिए शिंदे की सुरक्षा को लेकर यह विवाद बेवजह है।’’

वलसे-पाटिल ने कहा, ‘‘ठाकरे ने हमें कभी निर्देश नहीं दिया कि एकनाथ शिंदे को सुरक्षा नहीं दी जानी चाहिए। वास्तव में पुलिस विभाग ने शिंदे की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा है।’’

उन्होंने यह भी कहा कि शिंदे ने कभी अतिरिक्त सुरक्षा की मांग नहीं की, लेकिन उनके बेटे ने एक पत्र सौंपा था जिसमें शिवसेना के वरिष्ठ नेता के लिए ‘जेड-प्लस’ सुरक्षा का अनुरोध किया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘जब उन्हें धमकी भरा पत्र मिला, तो शिंदे को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई गई थी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\