खेल की खबरें | ईशा सिंह, सौरभ चौधरी ने मिश्रित टीम पिस्टल में स्वर्ण जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ईशा सिंह और सौरभ चौधरी की भारतीय जोड़ी ने गुरुवार को यहां आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप के मिश्रित टीम पिस्टल स्पर्धा में अपना दबदबा कायम करते हुए स्वर्ण पदक जीता।

सुहल (जर्मनी), 12 मई ईशा सिंह और सौरभ चौधरी की भारतीय जोड़ी ने गुरुवार को यहां आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप के मिश्रित टीम पिस्टल स्पर्धा में अपना दबदबा कायम करते हुए स्वर्ण पदक जीता।

   पलक और सरबजोत सिंह की भारतीय जोड़ी  ने स्वर्ण पदक के मैच में ईशा और सौरभ की जोड़ी से 16-12 से पिछड़ कर रजत पदक जीता।

रमिता और पार्थ मखीजा की भारतीय जोड़ी ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। इस जोड़ी को जूलिया पिओत्रोव्स्का और विक्टर सजदक की पोलैंड की जोड़ी से 13-17 से हार का सामना करना पड़ा।

भारत प्रतियोगिता में अब तक चार स्वर्ण सहित 10 पदक जीत चुका है।

भारतीय पिस्टल जोड़ियों ने 60 शॉट के क्वालीफिकेशन दौर में 38 टीमों के मुकाबले में क्रमश:  578 और 575 के स्कोर के साथ शीर्ष दो स्थान हासिल किया।

जूनियर पुरुष ट्रैप में तीन निशानेबाजों आर्य वंश पाठक, विवान कपूर और शारदुल विहान ने 118, 118 और 117 के सम्मानजनक स्कोर के साथ क्रमश: नौवां, 10वां और 12वां स्थान हासिल किया।

शपत भारद्वाज 115 के स्कोर के साथ 17वें जबकि बख्तियारुद्दीन मालेक 32वें स्थान (110 का स्कोर) पर रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका