देश की खबरें | राजस्थान के टोंक जिले में पिकनिक मनाने गए आठ युवक नदी में डूबे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के टोंक जिले में आठ युवकों की मंगलवार को बनास नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
जयपुर, दस जून राजस्थान के टोंक जिले में आठ युवकों की मंगलवार को बनास नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
टोंक के जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि जयपुर से 11 युवक पिकनिक मनाने टोंक की बनास नदी के पास पहुंचे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया और आठ युवक डूब गए। इन सभी युवकों की उम्र 25 से 30 साल के बीच थी।
हादसा बनास नदी पुराने पुल के पास कच्चा बंधा के समीप हुआ। उन्होंने बताया कि तीन युवकों को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित निकाल लिया गया।
एक अधिकारी के अनुसार ये जयपुर के हसनपुरा इलाके के रहने वाले थे। उनके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अभी यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ। उन्होंने बताया कि तीन युवकों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर शोक जताया और अधिकारियों को त्वरित रूप से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
शर्मा ने 'एक्स' पर लिखा,‘‘टोंक जिले में स्थित बनास नदी में युवकों की डूबने से हुई मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को त्वरित रूप से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।’’
उन्होंने लिखा,‘‘ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2025 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

