विदेश की खबरें | पाकिस्तान में सामूहिक बलात्कार के बाद आठ वर्षीय लड़की की मौत

लाहौर, 15 जुलाई पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के एक गांव में सामूहिक बलात्कार की शिकार आठ वर्षीय लड़की ने बुधवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस घटना से स्थानीय निवासियों में आक्रोश पैदा हो गया। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी और उन्हें सरेआम फांसी देने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।

पुलिस के अनुसार लाहौर से लगभग 130 किलोमीटर दूर सियालकोट जिले के बटर डोगरां-चाविंडा गांव में रिक्शा चालक की आठ वर्षीय बेटी अपने घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान दो संदिग्धों ने जूस में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर उसे दिया और सुनसान जगह पर ले गए। यहां उन्होंने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और यातनाएं दी।

यह भी पढ़े | जब भारतीयों के साथ पाकिस्तानियों ने गाया 'जन गण मन' और 'वंदे मातरम'.

पुलिस ने कहा कि लड़की की चीखें सुनकर जब स्थानीय निवासी वहां आए, तो संदिग्ध भाग गए। लड़की को नाजुक हालत में सियालकोट के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां लगातार खून बहने के कारण बुधवार को उसकी मौत हो गई।

लड़की के परिवार और स्थानीय निवासियों ने इस घटना और पुलिस की नाकामी के खिलाफ सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के बीच चीन का अमेरिका से वैश्विक आयात जून में 10.6 प्रतिशत बढ़ा.

उन्होंने अपराधियों को पकड़कर सरेआम फांसी देने की मांग की।

जिला पुलिस प्रमुख मुसतनसार फिरोज ने जब उन्हें बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, तब लोगों ने अपना प्रदर्शन खत्म किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)