देश की खबरें | आठ वर्षीय बच्चे को तेंदुए ने मारा, पकड़ने के लिए चार टीमें लगायी गयी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिलाधिकारी ने तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए हैं। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए चार टीम लगाई हैं।
जिलाधिकारी ने तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए हैं। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए चार टीम लगाई हैं।
वन विभाग के सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि तुलसीपुर तहसील के बेलवा गांव में बृहस्पतिवार देर शाम जगदम्बा प्रसाद का आठ वर्षीय बेटा विकास घर के बाहर दरवाजे पर बैठा अलाव ताप रहा था, तभी झाड़ियों में छिपा बैठा तेंदुआ उसे लेकर भागा। उनके अनुसार बच्चे के चीख सुनकर ग्रामीणों ने उसका पीछा किया लेकिन तब तक तेंदुआ झाड़ियों में गायब हो गया ।
सूत्रों का कहना है कि करीब एक घंटे बाद ग्रामीणों को विकास का क्षत विक्षत शव पहाड़ी नाले के पास झाड़ियों में मिला, तेंदुए ने विकास का गला काट दिया था ।
घटना की जानकारी मिलने पर प्रभागीय वनाधिकारी सैम मारन एम ने घटनास्थल का दौरा कर हालात का जायजा लिया ।
सैम मारन एम ने शुक्रवार को बताया कि तेंदुए की तलाश के लिए वन विभाग की चार टीम लगाई गई हैं ।
उन्होंने बताया कि वन विभाग की तरफ से तेंदुए की तलाश के लिए दस कैमरे तथा चार पिंजरे भी लगाए गए हैं। उन्होंने बताया की तेंदुए को पकड़ने के लिए बाराबंकी और सिद्धार्थनगर जिलों के वन विभाग के कर्मचारियों को मदद के लिए बुलाया गया है ।
जिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग को निर्देश दिए गए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2023 12:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

