देश की खबरें | नेपाल विमान हादसे और सिक्किम दुर्घटना के शिकार हुए आठ लोगों का संबंध ठाणे से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नेपाल में विमान हादसे की घटना और सिक्किम में हुई सड़क दुर्घटना के शिकार हुए आठ लोगों का संबंध महाराष्ट्र के ठाणे से है।

ठाणे, 29 मई नेपाल में विमान हादसे की घटना और सिक्किम में हुई सड़क दुर्घटना के शिकार हुए आठ लोगों का संबंध महाराष्ट्र के ठाणे से है।

नेपाल के पर्यटन शहर पोखरा से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद हिमालय पर्वतीय क्षेत्र में रविवार को एक विमान लापता हो गया। तारा एअर के इस छोटे विमान में ठाणे निवासी एक परिवार के चार सदस्यों समेत 22 लोग सवार थे।

विमानन कंपनी ने यात्रियों की सूची जारी की है, जिसमें भारतीयों की पहचान अशोक कुमार त्रिपाठी, उनकी पत्नी वैभवी बांडेकर (त्रिपाठी) और उनके बच्चों धनुष त्रिपाठी तथा ऋतिका त्रिपाठी के रूप में की गई है। यह परिवार ठाणे के कपूर्बावाड़ी में रहता था।

खोज अभियान में विमान का मलबा दिखाई दे गया है, लेकिन इस हादसे में कितने लोगों की मौत हुई है अब तक यह पता नहीं चला है।

दूसरी घटना में उत्तरी सिक्किम के केदुंग भीर में शनिवार रात करीब आठ बजे एक कार सड़क से फिसलकर एक खाई में गिर गई।

अधिकारियों के मुताबिक, मारे गए लोगों में ठाणे निवासी सुरेश पुनामिया, तोरल पुनामिया, देवांशी पुनामिया और हीरल पुनामिया शामिल हैं। ये सभी लोग एक ही परिवार के थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी