विदेश की खबरें | घर में आग लगने से एक ही परिवार के आठ सीरियाई शरणार्थी बच्चों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. गवर्नर याकुप कैनबोलाट ने कहा, बर्सा प्रांत के यिल्दिरिम जिले में एक चार मंजिला इमारत की पहली मंजिल में मंगलवार की देर रात आग लग गई।
गवर्नर याकुप कैनबोलाट ने कहा, बर्सा प्रांत के यिल्दिरिम जिले में एक चार मंजिला इमारत की पहली मंजिल में मंगलवार की देर रात आग लग गई।
पीड़ितों में एक वर्ष से लेकर 10 साल की उम्र के छह भाई-बहन, उनकी 31 वर्षीय मां और 10 और 11 साल की दो चचेरी बहनें थीं।
गवर्नर के अनुसार, उनके पिता, हादसे के समय घर पर नहीं थे। उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को बचाने की कोशिश की, लेकिन धुएं से दम घुटने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
कैनबोलाट ने कहा, “दमकल विभाग की टीम तुरंत इलाके में पहुंची और आग बुझाने के प्रयास किए, लेकिन आग बुझ जाने के बाद, अंदर की तस्वीर दुखद थी। हमें गहरा दुख पहुंचा।”
उन्होंने कहा, “यह दहला देने वाला था। इसे बयां करना मुश्किल है।”
कैनबोलाट ने कहा कि घटनास्थल के प्रारंभिक निरीक्षण से पता चला है कि आग स्टोव हीटर के कारण लगी थी। धुएं के कारण दम घुटने से तीन पड़ोसियों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2022 01:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

