देश की खबरें | आठ राज्य मिशन अमृत सरोवर के तहत लक्ष्य हासिल करने में पीछे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में जलाशयों के कायाकल्प का अभियान मिशन अमृत सरोवर के तहत उद्देश्यों को पूरा करने में आठ राज्य पीछे हैं, जबकि राष्ट्रीय लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 19 अगस्त देश में जलाशयों के कायाकल्प का अभियान मिशन अमृत सरोवर के तहत उद्देश्यों को पूरा करने में आठ राज्य पीछे हैं, जबकि राष्ट्रीय लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया है कि मिशन के क्रियान्वयन में पीछे रहने वाले राज्य पश्चिम बंगाल, पंजाब, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु, हरियाणा, बिहार और राजस्थान हैं।

अप्रैल 2022 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए मिशन अमृत सरोवर का लक्ष्य हर जिले में कम से कम 75 जलाशयों का कायाकल्प करना है। इसके तहत 15 अगस्त तक 50,000 अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य था। मई में मंत्रालय ने घोषणा की थी कि 50,071 अमृत सरोवर के निर्माण के साथ राष्ट्रीय लक्ष्य तय समय से पहले हासिल कर लिया गया।

बयान में कहा गया है कि हालांकि पश्चिम बंगाल, पंजाब, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु, हरियाणा, बिहार और राजस्थान प्रत्येक जिले में 75 अमृत सरोवर बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में पीछे हैं।

बयान में कहा गया, ‘‘पश्चिम बंगाल, पंजाब, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु, हरियाणा, बिहार और राजस्थान के कुछ जिले अभी लक्ष्य हासिल करने से पीछे हैं। इसके अलावा, अन्य राज्यों ने प्रत्येक जिले में 75 अमृत सरोवरों के जिला-स्तरीय लक्ष्य को प्राप्त करने के प्रयास किए हैं।’’

मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, चिह्नित किए गए 1,12,277 अमृत सरोवरों में से 81,425 पर काम शुरू हो चुका है। कुल 66,278 अमृत सरोवरों का निर्माण या कायाकल्प किया गया है।

इस मिशन को सरकार के समग्र दृष्टिकोण के साथ क्रियान्वित किया जा रहा है, जिसमें आठ केंद्रीय मंत्रालय/विभाग भाग ले रहे हैं। इनमें ग्रामीण विकास विभाग, भूमि संसाधन विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल संसाधन विभाग, पंचायती राज मंत्रालय, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, रेल मंत्रालय, सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय शामिल हैं।

यह मिशन राज्यों और जिलों में राज्यों की अपनी योजनाओं के अलावा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, 15वें वित्त आयोग अनुदान, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएम-केएसवाई) की उप-योजनाओं जैसे वाटरशेड विकास घटक, हर खेत को पानी जैसी विभिन्न योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए कार्य करता है। मिशन इन प्रयासों के तहत नागरिक और गैर-सरकारी संसाधनों को जुटाने के लिए प्रोत्साहित करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू