देश की खबरें | राजस्थान में तीन अलग अलग हादसों में आठ लोगों की मौत, दो घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के बीकानेर, टोंक और झुंझुनूं जिले में बुधवार को तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो दंपती सहित आठ लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
जयपुर, 12 अक्टूबर राजस्थान के बीकानेर, टोंक और झुंझुनूं जिले में बुधवार को तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो दंपती सहित आठ लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
टोंक के सदर थाना क्षेत्र में बाड़ा तिराहा पर एक लोक परिवहन बस ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार एक दंपती सहित तीन लोगों की मौत हो गयी।
थानाधिकारी हेमराज ने बताया कि बाड़ा तिराहे पर कोटा से जयपुर जा रही एक तेज गति की लोक परिवहन की बस ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार राधाकिशन (70) उनकी पत्नी चाहू देवी (65) और भाई मेहराम (68) की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये, इस संबंध में लोक परिवहन बस के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक अन्य सड़क हादसे में नोखा राजमार्ग पर एक टैंपों और टैंकर की भिडंत में दंपती सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गये।
थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बीकानेर से देशनोक जा रहे टैंपो की बीकानेर की तरफ आ रहे एक टैंकर से भिड़ंत हो गई जिससे टैंपो में सवार सुंदरलाल भूरा (58), उनकी पत्नी राजूदेवी (55) और उनके बड़े भाई झंवरलाल भूरा (70) की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गये।
उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये राजकीय चिकित्सालय में भेजा गया है । उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह पोस्टमार्टम कराया जायेगा। घायलों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
उन्होंने बताया कि झुंझुनूं जिले सदर थाना क्षेत्र में एक अन्य सड़क हादसे में बुधवार दोपहर बस और कार की भिड़ंत में कार सवार दो लोगो की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि कार सवार मृतकों की पहचान राजकुमार (42) और मनदीप ऊर्फ प्रवीण (28) के रूप में की गई हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कुंज
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2022 08:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

