देश की खबरें | उप्र में पारिवारिक विवाद को लेकर हुए संघर्ष में आठ लोग घायल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

एटा, 19 नवंबर उत्तर प्रदेश में एटा जिले के सकीट थाना क्षेत्र के ग्राम बक्सीपुर में पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत हो गयी जिसमें आठ लोग घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि आठ बीघे के एक खेत के हिस्से को बांटने को लेकर चल रहे विवाद में खेत पर दो पक्षों में बृहस्पतिवार को संघर्ष हो गया। दोनों ही पक्ष चाचा ताऊ के लड़के है जिसमें एक पक्ष के मुन्ना लाल वर्तमान में प्रधान है।

यह भी पढ़े | इंदिरा गांधी की जयंती पर राहुल गांधी ने उन्हें प्यारी दादी के रूप में याद किया.

उन्होंने बताया कि प्रधान मुन्नालाल ने दूसरे पक्ष मनोज पर जबरन खेत की जुताई का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि खेत पर लाठी-डंडे तो चले हैं लेकिन गोलीबारी नहीं हुई है।

उन्होंने बताया कि संघर्ष में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हुए हैं। अभी तक किसी की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई हैं।

यह भी पढ़े | Dev Deepawali 2020: देव दीपावली के दौरान 15 लाख दीयों से रोशन होंगे काशी के घाट.

जिला चिकित्सालय में भर्ती ग्राम प्रधान मुन्ना लाल ने बताया, ‘‘हमारा बीते कई वर्षो से सात आठ बीघा के खेत के हिस्से को बांटने को लेकर एटा उपजिलाधिकारी की अदालत में विवाद चल रहा था जिस पर अदालत ने यथास्थिति बनाये रखने का आदेश भी दे रखा था किंतु कल देर रात लगभग दो बजे मनोज कुमार रात्रि में दो ट्रैक्टर ले आये और खेतों की जुताई कराने लगे। जब हमें पता चला तो हम खेतों पर गये तो यह लोग पहले से हथियार और लाठी-डंडे लेकर मौजूद थे। इन लोगों ने हम पर हमला कर दिया तो हमनें तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को फोन पर दी और पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।’’

वहीं दूसरे पक्ष के घायल मनोज कुमार ने दावा किया, ‘‘खेत पर हम नहीं मुन्ना लाल कब्जा कर रहे थे और उन्हीं के द्वारा फायरिंग कर लाठी-डंडे से पीटा गया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)