मेदिनीनगर (झारखंड), छह सितम्बर पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के झाबर गांव में रविवार को भूमि विवाद को लेकर हुए झगड़े में दो महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गये।
पुलिस ने बताया कि जैनुद्दीन अंसारी जेसीबी की मदद से अपनी जमीन खुदवा रहा था, तभी दूसरे पक्ष के लोग उसे रोकने पहुंच गए। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद जल्दी ही मारपीट में बदल गया।
यह भी पढ़े | Western Railway: पश्चिम रेलवे ने 12 सितंबर से 6 जोड़ी और विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया.
उन्होंने बताया कि लाठी-डंडे से हुई मारपीट में दोनों पक्ष के चार-चार लोग घायल हुए हैं।
मेदिनीनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि एक पक्ष के जैनुद्दीन अंसारी, रशीद अंसारी और महिला सहोदर बीबी तथा दूसरे पक्ष के शरीफ मियां, हदीश अंसारी, बिलाल अंसारी और महिला शबीना खातुन को चोटें आयी हैं।
यह भी पढ़े | मुंबई के धारावी में कोरोना के 6 नए मरीज पाए गए: 6 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उन्होंने कहा कि घायलों में से चार को गंभीर चोटें आयी हैं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को निकटवर्ती तुम्बागङा स्थित मिशनरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर रही है।
उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर यथाशीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY