देश की खबरें | गाजियाबाद में मोमबत्ती कारखाने में आग से छह महिला श्रमिकों समेत आठ लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में मोमबत्ती बनाने वाले एक कारखाने में रविवार की दोपहर भीषण आग लग गई, जिससे वहां काम करने वाली छह महिला श्रमिकों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 16 वर्षीय एक किशोर भी शामिल है। हादसे में घायल तीन श्रमिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गाजियाबाद (उप्र), पांच जुलाई उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में मोमबत्ती बनाने वाले एक कारखाने में रविवार की दोपहर भीषण आग लग गई, जिससे वहां काम करने वाली छह महिला श्रमिकों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 16 वर्षीय एक किशोर भी शामिल है। हादसे में घायल तीन श्रमिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मोदी नगर के बखरवा गांव में स्थित कारखाने में दिन में करीब चार बजे आग लग गई, जिसके तुरंत बाद पुलिस और अग्निशमन के दो वाहन मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़े | कानपुर एनकाउंटर: गैंगस्टर विकास दुबे का रिश्तेदार BSP नेता सीतापुर में गिरफ्तार.

इस कारखाने में अति ज्वलनशील पदार्थ का स्टॉक था।

पुलिस ने कहा कि कारखाने के अंदर एक दर्जन से अधिक श्रमिक मौजूद थे और इस दौरान हुए विस्फोट से छत गिर गई और इमारत भी चपेट में आ गई।

यह भी पढ़े | दिल्ली में सोमवार से खुलेंगे ऐतिहासिक स्मारक, लेना होगा ऑनलाइन टिकट: 5 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस ने अब भी और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका से इनकार नहीं किया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतकों की संख्या आठ है।

हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि मलबा हटने के बाद ही घायलों और मृतकों की सही संख्या का पता चल पाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया और गाजियाबाद के जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी से जांच रिपोर्ट तलब की जोकि आग की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\