देश की खबरें | आंध्र प्रदेश-तेलंगाना सीमा पर सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के आठ लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना की सीमा से सटे आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में मंगलवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई।

अमरावती (आंध्र प्रदेश), 22 नवंबर तेलंगाना की सीमा से सटे आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में मंगलवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने फोन पर बताया कि मृतक पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे और तेलंगाना के भद्राचलम में भगवान राम के मंदिर में दर्शन करके लौट रहे थे।

विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उस वाहन को टक्कर मार दी, जिसमें ये लोग सफर कर रहे थे। इससे छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में घायल लोगों में से दो लोगों की बाद में अस्पताल में मौत हो गई।

पुलिस ने बताया, ‘‘वाहन की गति बहुत तेज होने के कारण दुर्घटना हुई है। हमने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।’’

शवों को छत्तीसगढ़ में परिजनों के घर भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज