एजेंसी न्यूज

Orchestra Dancers Gang Rape: उत्तर प्रदेश में ‘आर्केस्ट्रा’ नर्तकियों के अपहरण-सामूहिक बलात्कार के मामले में आठ लोग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में पिस्तौल दिखाकर पर दो महिला ‘ऑर्केस्ट्रा’ नर्तकियों के अपहरण-सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है.

Orchestra Dancers Gang Rape: उत्तर प्रदेश में ‘आर्केस्ट्रा’ नर्तकियों के अपहरण-सामूहिक बलात्कार के मामले में आठ लोग गिरफ्तार

गोरखपुर (उप्र), 9 सितंबर : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में पिस्तौल दिखाकर पर दो महिला ‘ऑर्केस्ट्रा’ नर्तकियों के अपहरण-सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि हथियारबंद अपराधियों ने पीड़ितों को जबरन अपने वाहनों में बिठाया और एक घर में ले गए, जहां जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया. पुलिस के अनुसार, पीड़ितों का सोमवार रात रामकोला थानाक्षेत्र अंतर्गत एक घर पर पिस्तौल दिखाकर अपहरण कर लिया गया था.

कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि अपराधी दो एसयूवी में आए और लगातार गोलीबारी के बीच लड़कियों को कप्तानगंज इलाके में एक आरोपी अजीत सिंह के घर ले गए, जहां कथित तौर पर उसने सामूहिक बलात्कार किया गया. आरोपियों की पहचान नागेंद्र यादव, अश्वन सिंह, कृष्ण तिवारी, अर्थक सिंह, अजीत सिंह और डॉ. विवेक सेठ के रूप में हुई है, जिन्हें सोमवार रात गिरफ्तार किया गया. यह भी पढ़ें : J&K: उधमपुर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, जैश-ए-मोहम्मद के 4 आतंकवादी घिरे

पुलिस ने बताया कि दो अन्य आरोपियों निसार अंसारी और आदित्य साहनी को मंगलवार शाम मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से अवैध आग्नेयास्त्र, गोला-बारूद समेत बड़ी मात्रा में हथियार और वाहन जब्त किए गए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2024 02:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).