खैबर पख्तूनख्वा में सैन्य छावनी पर हमले में आठ पाकिस्तानी सैनिक और 10 आतंकवादी मारे गए
पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक प्रमुख सैन्य छावनी पर हुए हमले में पाकिस्तानी सेना के कम से कम आठ सैनिकों की मौत हो गई जबकि सुरक्षा बलों ने सभी 10 आतंकवादियों को मार गिराया.
पेशावर, 16 जुलाई : पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक प्रमुख सैन्य छावनी पर हुए हमले में पाकिस्तानी सेना के कम से कम आठ सैनिकों की मौत हो गई जबकि सुरक्षा बलों ने सभी 10 आतंकवादियों को मार गिराया. सेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी. एक बयान में कहा गया है कि हमला करने वाले सभी 10 आतंकवादियों को भी मार गिराया गया. ये आतंकी सोमवार को बन्नू छावनी में घुसने की कोशिश कर रहे थे.
बयान के मुताबिक, हमले का प्रयास असफल होने पर आंतकियों ने विस्फोटकों से लदे वाहन को छावनी की दीवार से टकरा दिया, जिससे दीवार का एक हिस्सा ढह गया और आस-पास के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा. बयान में कहा गया कि जवाबी कार्रवाई के दौरान आठ सैनिकों की मौत हो गई और सभी 10 आतंकवादियों को मार गिराया गया. यह भी पढ़ें : डोडा मुठभेड़ में दार्जिलिंग के सैन्य अधिकारी के शहीद होने पर मुख्यमंत्री ममता ने जताया शोक
इसमें कहा गया कि यह हमला हाफिज गुल बहादुर समूह द्वारा किया गया था, जो अफगानिस्तान से संचालित होता है और अतीत में भी पाकिस्तान के अंदर आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने के लिए अफगान धरती का इस्तेमाल करता रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2024 05:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

