एजेंसी न्यूज

सिक्किम में कोविड-19 के आठ नए मामले, कुल मामले बढ़कर 6,145 हुए

सिक्किम में कोविड-19 के आठ नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर सोमवार को 6,145 हो गए।

सिक्किम में कोविड-19 के आठ नए मामले, कुल मामले बढ़कर 6,145 हुए
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

गंगटोक, एक मार्च सिक्किम में कोविड-19 के आठ नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर सोमवार को 6,145 हो गए.

राज्य के आईईसी के सदस्य सोनम भूटिया ने बताया कि नए मामलों में से पांच नए मामले दक्षिणी सिक्किम और तीन पूर्वी सिक्किम में सामने आए.

उन्होंने बताया कि हिमालय राज्य में अभी 46 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और 5,867 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. यहां वायरस से 135 लोगों की मौत हुई है जबकि 97 मरीज अन्य राज्य चले गए.०*/*-/

अधिकारी ने बताया कि सिक्किम में अभी तक कुल 78,771 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2021 11:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).