देश की खबरें | पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के आठ नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में सोमवार सुबह दस बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के आठ नए मामले सामने आए।
पुडुचेरी, 22 फरवरी पुडुचेरी में सोमवार सुबह दस बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के आठ नए मामले सामने आए।
इसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 39,600 हो गए।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एस मोहन कुमार ने यह जानकारी दी।
संघ शासित प्रदेश के पुडुचेरी, कराईकल, माहे और यनम के किसी भी हिस्से में पिछले एक दिन में महामारी से किसी की मौत नहीं हुई।
अब तक 663 मरीजों की मौत हो चुकी है।
कुमार ने बताया कि अब तक पुडुचेरी में 8,809 स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर तैनात 438 कर्मियों को कोविड-19 का टीका दिया जा चुका है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2021 07:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

