एजेंसी न्यूज

Chhattisgarh Encounter: लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस मुठभेड़ में 8 ढेर

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में आठ नक्सलियों को मार गिराया है. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

Chhattisgarh Encounter: लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,  पुलिस मुठभेड़ में 8  ढेर
(Photo : X)

बीजापुर,2 अप्रैल : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में आठ नक्सलियों को मार गिराया है. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि गंगालूर थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सोमवार को सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था. दल में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन के जवान शामिल थे.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दल जब लेंड्रा गांव के जंगल में था तब आज सुबह लगभग छह बजे नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए. बाद में जब घटनास्थल की तलाशी ली गई तब वहां आठ नक्सलियों के शव, एक स्वचालित लाइट मशीन गन (एलएमजी), ‘बैरल ग्रेनेड लॉन्चर’ और अन्य हथियार बरामद किए गए. यह भी पढ़ें : Sanjay Singh Gets Bail: शराब घोटाले मामले में AAP सांसद संजय सिंह को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है. क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के साथ, इस वर्ष अब तक बीजापुर जिले सहित बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ हुई अलग-अलग मुठभेड़ों में 41 नक्सली मारे गए हैं. सुकमा जिला बस्तर लोकसभा क्षेत्र में है जहां 19 अप्रैल को आम चुनाव के पहले चरण में मतदान होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2024 01:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).