देश की खबरें | आठ राष्ट्रीय दलों ने वित्त वर्ष 2020-21 में कुल 1373.78 करोड़ रुपये की आय घोषित की: एडीआर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आठ राष्ट्रीय दलों ने वित्त वर्ष 2020-21 में कुल 1,373.78 करोड़ रुपये की आय घोषित की है, जिसमें भाजपा की हिस्सेदारी लगभग 55 प्रतिशत है। चुनाव सुधारों के लिए काम करने वाले संगठन एडीआर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 17 जून आठ राष्ट्रीय दलों ने वित्त वर्ष 2020-21 में कुल 1,373.78 करोड़ रुपये की आय घोषित की है, जिसमें भाजपा की हिस्सेदारी लगभग 55 प्रतिशत है। चुनाव सुधारों के लिए काम करने वाले संगठन एडीआर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी (बसपा), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), तृणमूल कांग्रेस और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) निर्वाचन आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त आठ राष्ट्रीय दल हैं।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने एक बयान में कहा कि आठ राष्ट्रीय दलों ने वित्त वर्ष 2020-21 में पूरे भारत से एकत्रित 1,373.78 करोड़ रुपये की कुल आय घोषित की है। निर्वाचन आयोग के समक्ष राजनीतिक दलों द्वारा प्रस्तुत विवरण का हवाला देते हुए एडीआर ने कहा कि भाजपा ने राष्ट्रीय दलों के बीच सबसे अधिक आय वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान 752.33 करोड़ रुपये दिखाई है। एडीआर ने कहा कि यह वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान आठ राष्ट्रीय दलों की कुल आय का 54.76 प्रतिशत है।

बयान में कहा गया कि दूसरे स्थान पर कांग्रेस रही जिसने 285.76 करोड़ रुपये की आय घोषित की, जो राष्ट्रीय दलों की कुल आय का 20.801 प्रतिशत है। वित्त वर्ष 2019-20 और 2020-21 के बीच, भाजपा की आय 79.24 प्रतिशत घटकर 3,623.28 करोड़ रुपये से वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान 752.33 करोड़ रुपये हो गई। कांग्रेस की आय वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान 682.21 करोड़ रुपये से 58.11 प्रतिशत घटकर वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान 285.76 करोड़ रुपये हो गई।

एडीआर के मुताबिक वित्त वर्ष 2019-20 और 2020-21 के बीच तृणमूल कांग्रेस, राकांपा, बसपा, भाकपा और एनपीपी की आय में क्रमश: 48.20 प्रतिशत, 59.19 प्रतिशत, 9.94 प्रतिशत, 67.65 प्रतिशत और 62.91 प्रतिशत की कमी आई।

भाजपा का सबसे अधिक खर्च चुनाव और सामान्य प्रचार के लिए 421.01 करोड़ रुपये हुआ, इसके बाद प्रशासनिक मद में 145.68 करोड़ रुपये का खर्च हुआ। कांग्रेस ने चुनाव पर 91.35 करोड़ रुपये और उसके बाद संगठन के कामकाज पर 88.43 करोड़ रुपये खर्च किए गए। तृणमूल कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 90.41 करोड़ रुपये चुनावी खर्च पर, उसके बाद 3.96 करोड़ रुपये प्रशासनिक और अन्य कार्यों पर खर्च किए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सुपर 8 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

\