एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हरियाणा में कोविड-19 से आठ और लोगों की मौत, 623 नये मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में मंगलवार को कोविड-19 से आठ और लोगों की मौत हो गई जिन्हें मिलाकर अबतक राज्य में 448 लोग इस महमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।

देश की खबरें | हरियाणा में कोविड-19 से आठ और लोगों की मौत, 623 नये मामले सामने आए
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, चार अगस्त हरियाणा में मंगलवार को कोविड-19 से आठ और लोगों की मौत हो गई जिन्हें मिलाकर अबतक राज्य में 448 लोग इस महमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस अवधि में 623 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिन्हें मिलकार अबतक राज्य में 37,796 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं।

यह भी पढ़े | Ram Mandir Bhoomi Pujan Live Streaming: बुधवार को राम मंदिर के भूमि पूजन और अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव को डीडी नेशनल और डीडी न्यूज पर ऐसे देखें लाइव.

स्वास्थ्य विभाग के दैनिक बुलेटिन के मुताबिक, जिन आठ लोगों की कोविड-19 की वजह से मौत हुई है उनमें तीन सिरसा जिले के हैं जबकि एक-एक मरीज फरीदाबाद, रोहतक, झज्जर, कुरुक्षेत्र और फतेहाबाद जिले का है।

बुलेटिन के मुताबिक, मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के सामने आए 623 मामले में फरीदाबाद के 169, रोहतक के 96, पानीपत के 50, गुरुग्राम के 46, अंबाला के 32, यमुनानगर के 22 और सिरसा के 19 मामले शामिल है।

यह भी पढ़े | सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच के लिए बिहार के राज्यपाल ने दी मंजूरी: 4 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अबतक 31,226 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं जबकि 6,122 मरीज उपचाराधीन हैं।

बुलेटिन के मुताबिक, मंगलवार को हरियाणा में मरीजों के ठीक होने की दर 82.62 प्रतिशत रही जबकि मामलों के दोगुने होने की अवधि 26 दिन है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2020 10:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).