Assam Encounter: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 8 उग्रवादी ढेर, असम-नगालैंड बॉर्डर के पास एनकाउंटर
अधिकारी ने बताया कि पश्चिम कार्बी आंगलोंग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाश सोनोवाल के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और असम राइफल्स के जवानों की टीम ने एक खुफिया सूचना के आधार पर जिले में संयुक्त अभियान चलाया. उन्होंने बताया कि इस दौरान मिचिबैलुंग इलाके में सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में प्रतिबंधित संगठन के आठ सदस्य मारे गए.
दीफू: नगालैंड (Nagaland) की सीमा से लगे असम (Assam) के पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में रविवार को दिमासा नेशनल लिबरेशन आर्मी (DNLA) के आठ उग्रवादी मारे गए. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. इससे पहले, अधिकारी ने मुठभेड़ में छह उग्रवादियों के मारे जाने की जानकारी दी थी, क्योंकि तब तक अन्य दो उग्रवादियों के शव बरामद नहीं हुए थे. Assam में कोरोना की दूसरी लहर है बेहद गंभीर, पिछले 24 घंटे में आए 6143 नए केस, 89 लोगों की गई जान
अधिकारी ने बताया कि पश्चिम कार्बी आंगलोंग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाश सोनोवाल के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और असम राइफल्स के जवानों की टीम ने एक खुफिया सूचना के आधार पर जिले में संयुक्त अभियान चलाया.
उन्होंने बताया कि इस दौरान मिचिबैलुंग इलाके में सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में प्रतिबंधित संगठन के आठ सदस्य मारे गए. शुरुआत में छह उग्रवादियों के शव बरामद हुए थे और दो अन्य शव दूरस्थ इलाके में तलाश अभियान के दौरान बाद में मिले। ऐसा संदेह है कि ये शव संगठन के दो शीर्ष नेताओं के हैं.
उन्होंने बताया कि मारे गए उग्रवादियों के पास से चार एके-47 राइफल और गोला-बारूद बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि दाउजीफांग इलाके में एक पुजारी की हत्या के बाद पिछले सप्ताह से जिले में तलाश अभियान जारी है। मुठभेड़ संबंधी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2021 01:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

