देश की खबरें | मणिपुर में आठ उग्रवादी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुरक्षा बलों ने इंफाल वेस्ट, बिष्णुपुर, तेंगनौपाल और चंदेल जिलों से विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के आठ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
इंफाल, 24 जुलाई सुरक्षा बलों ने इंफाल वेस्ट, बिष्णुपुर, तेंगनौपाल और चंदेल जिलों से विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के आठ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि वसूली की गतिविधियों में शामिल प्रतिबंधित संगठन ‘कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी’ (ताइबांगनबा) के दो उग्रवादियों को बुधवार को इंफाल पश्चिम जिले के ताकयेल खोंगबल और खुयाथोंग इलाके से गिरफ्तार किया गया।
तेंगनौपाल जिले के जंगल से मंगलवार को प्रतिबंधित संगठन ‘प्रेपाक’ और ‘पीएलए’ के एक-एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया।
इंफाल वेस्ट जिले के तबुंगखोक सागेई ईंट भट्टा क्षेत्र से ‘प्रेपाक प्रो’ के एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया।
वसूली की गतिविधियों में शामिल प्रतिबंधित संगठन ‘केसीपी (एमसी)’ के एक उग्रवादी को बुधवार को बिष्णुपुर जिले से गिरफ्तार किया गया।
चंदेल जिले के सुगनू-चंदेल रोड से सोमवार को ‘यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी’ के एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि वसूली की गतिविधियों में शामिल ‘केसीपी (पीडब्ल्यूजी)’ के एक उग्रवादी को बुधवार को इंफाल वेस्ट जिले के महाराबी इलाके से गिरफ्तार किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2025 09:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

