देश की खबरें | किसान के घर से आठ लाख रुपए की चोरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रायगढ़ जिले में एक किसान के घर से आठ लाख रुपए नकद की चोरी हो गई है। किसान ने जमीन बेचकर रुपए एकत्र किया था।

रायगढ़ (छत्तीसगढ़), 17 फरवरी रायगढ़ जिले में एक किसान के घर से आठ लाख रुपए नकद की चोरी हो गई है। किसान ने जमीन बेचकर रुपए एकत्र किया था।

रायगढ़ जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर गुड़ेली गांव में मंगलवार देर रात अज्ञात लोगों ने किसान कार्तिक राम पटेल के घर से आठ लाख रुपए चुरा लिए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार्तिक राम ने पिछले दिनों जमीन बेचकर नकदी अपने पास रखी थी। मंगलवार रात जब घर के सदस्य सो रहे थे तब अज्ञात लोग घर के भीतर घुसे और आलमारी की तिजोरी का ताला तोड़कर 8.06 लाख रुपए चुराकर फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि आज सुबह जब कार्तिक राम को घटना का पता चलने पर उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पटेल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\